3 august 2023 rashifal

 

मेष राशि                                                                                                                                                         

चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आप लोगों के बीच प्रेरणा बन सकते हैं। सभी कार्य आपके अनुसार ही होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिये शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। परिवार में कुछ आवश्यक कार्य होंगे।


वृषभ राशि

विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको दूरी बनानी चाहिये। परोपकार के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से आप थोड़ा परेशान थे उससे आपको राहत मिलेगी। अपने संसाधनों का सार्थक उपयोग करेंगे। वकीलों को आज पुराने केसों को उठाना पड़ सकता है। 


मिथुन राशि

नयी ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करें। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पुराना मुद्दा दोबारा उभरने से दबाव में आ सकते हैं। आपका गुस्सा आपके मित्रो को परेशान कर सकता है। अपने खानपान पर ध्यान रखें। परेशान होने के बजाय आपको मुसाबितो का डटकर सामना करना चाहिए।



कर्क राशि

बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। ऑफिस में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। समाज में आपकी छवि सुधरेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिये समय अच्छा है।



सिंह राशि

युवा लोगों को अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। अपने मन को शान्त रखें। व्यस्तता के चलते कुछ आवश्यक कार्य बाधित होंगे। आपकी वाणी और व्यवहार की प्रशंसा होगी। सांसारिक भोग विलास का पर्याप्त आनन्द लेंगे। किसी प्रियमित्र की आपको मदद करनी पड़ेगी।



कन्या राशि

सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। प्रेम सम्बन्धों को पर्याप्त समय दें। अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लें। छोटे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। आज आप मधुर संगीत का आनन्द ले सकते हैं।




तुला राशि

सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को धैर्य और शान्ति से काम करना चाहिये। थकान की वजह से कमजोरी हो सकती है। गहरी साँसों वाले प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम और कपालभाति अवश्य करें। घर के बुजुर्गों की अवहेलना न करें। पिता की आज्ञा लेकर काम करना लाभकारी होगा।



वृश्चिक राशि

आप चतुराई से किसी भी कठिन समझे जाने वाले काम को आसानी से कर लेंगे। आर्थिक परेशानी काफी हद तक दूर हो जायेगी। बुद्धिमान लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।





धनु राशि


घर के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। ऑफिस में आपके सुझावों को काफी उपयुक्त माना जायेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। दूसरों की कमियाँ न देखें। लोगों के बीच आप आदर के पात्र बने रहेंगे। विवाह जैसे किसी मांगलिक उत्सव की योजना बन सकती है।





मकर राशि


आप आज काफी अनुशासित होकर घर के सभी लोगों का ध्यान रखेंगे। लम्बित मामलों को आज पूरा कर लेंगे। सोशल मीडिया पर नये लोगों से आपका सम्पर्क हो सकता है। आप महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। शान्ति और धैर्य के साथ अपने काम करें।




कुंभ राशि



समय के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव कर सकते हैं। अपने मन की कल्पनाओं और विचारों को अभिव्यक्त कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से मनमुटाव हो सकता है। बिना सोच विचार किये आपको बड़े सौदे नहीं करने चाहिये। मशीनरी आदि में कुछ रुकावट आ सकती है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...