19 august 2023 horoscope

मेष राशि


मित्रों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन की कटुता दूर होगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ही कोई दूसरा जॉब करने का विचार बना सकते हैं। अपने शौक को पूरा करने का प्रयास करते करते अपने परिवार पर भी ध्यान दे। दूसरों की गलतियों का मज़ाक न बनाए। किसी नवीन योजना में निवेश करने से बचे।


वृषभ राशि


महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। प्रेम सम्बन्धों के मामले में थोड़े संवेदनशील हो सकते हैं। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। गलत परियोजनाओं की वजह से व्यवसाय में रुकावट आ सकती हैं।


मिथुन राशि


कार्यक्षेत्र के विवादों का निपटारा होगा। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। परिवार में आपका मान कम हो सकता है। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। बार-बार अपने विचारों को न बदलें। सम्पति पर निवेश को लेकर सावधानी रखें।


कर्क राशि


आपके काम की गति में तीव्रता आयेगी। किसी नये काम को लेकर शोध कार्य कर सकते हैं। व्यवसाय में आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कोर्ट-केस के मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।


सिंह राशि


परिवार में कलहकारी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। लगन और मेहनत से काम करें। कड़वी जबान का प्रयोग करने से नुकसान हो सकता है। अचानक से आपको अपनी कार्य में बदलाव करना उचित रहेगा।


कन्या राशि


आज आपको अपनी गलतियाँ समझ में आयेंगी। मन में बहुत सारे विचार एक साथ आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकते हैं। तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। दिखावे में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं।


तुला राशि


आपकी दिनचर्या काफी अव्यवस्थित रहने वाली है। बाह्य कारकों से आपके काम प्रभावित होने की सम्भावना है। निर्माण कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानियाँ आने की सम्भावना है। व्यर्थ की नोंक-झोंक में अपना किमती समय बर्बाद करने से बचना होगा। आज नये काम की शुरुआत करना आपके हित मे नहीं है।


वृश्चिक राशि


काम के दबाव होने के बावजूद आप सक्रियता महसूस करेंगे। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर की योजना बना सकते हैं। सन्तान को लेकर चिन्ता दूर होगी। IT क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। महत्वपूर्ण व्यापारिक अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है। बिजनेस को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी।


धनु राशि


नये लक्ष्यों को लेकर आप तत्पर रहेंगे। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। कार्यक्षेत्र का विवाद दूर होगा। व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। जॉब बदलने का विचार कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी।


मकर राशि


आवश्यक काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से आपको बचने की आवश्यकता है। वरिष्ठ लोगों की सहूलियतों का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। उच्च शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।


कुम्भ राशि


युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से समस्या हो सकती है। अनैतिक कार्यों के कारण परेशानी होगी। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। गैस और कब्ज की समस्या होने की आशंका है। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध थोड़े कमजोर रहेंगे।


मीन राशि


जीवनसाथी के व्यवहार से आप आनन्दित रहेंगे। व्यवसाय में आ रही कुछ महत्वपूर्ण त्रुटियों को दूर करने में आसानी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...