Today rashifal 9 August 2023

 


मेष राशि

आपकी आय में हानि होने के योग बन रहे हैं। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों की उन्नति होगी। आज युवा वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा मे विजय मिल सकती है।बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी लेंगे। घर मे आज शान्ति बनी रहेगी।




वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ेगी।




मिथुन राशि

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। पूजा-पाठ और सत्संग में आप भाग लेंगे। खानपान पर आप काफी धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी।




कर्क राशि

विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर काफी सावधान रहेंगे। लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे।




सिंह राशि

अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें। जीवनसाथी की अहमियत को समझें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। कर्ज और उधार चुक्ता करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे।




कन्या राशि

आज आपकी परिस्थितियाँ काफी कमजोर रहने वाली हैं। इसीलिये आपको सोच-समझकर ही निर्णय लेने चाहिये। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या होगी। पेट के विकार परेशान कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें फैलायेंगे। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी।




तुला राशि

परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनन्द उठायेंगे। मित्र आपकी हर कार्य में सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव उत्पन्न होगा। समाज में आपकी छवि निखरेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकती है।




वृश्चिक राशि

आय के नये स्रोत विकसित होंगे। उधार लिया हुआ धन आपको वापस करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियाँ दूर होंगी। पढ़ाई में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।




धनु राशि

नये काम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अपनी गलतियों को सुधारने के लिये दिन बहुत अच्छा है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा। आज अचानक अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपके सिर जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा।




मकर राशि

कारोबार में ग्राहकों के रवैये से नाखुश हो सकते हैं। मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। लक्ष्य को पूरा करने के लिये कठिन परिश्रम करनी पड़ेगी।भाई बहन के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। घर के छोटे-छोटे काम को आज स्वम पूरा करे।




कुंभ राशि

समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। जॉब में आप बड़ा बदलाव कर सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। बौद्धिक कार्यों में आप काफी ध्यान देंगे।




मीन राशि

आपको विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। करियर को लेकर नयी दिशा प्राप्त हो सकती हैं। जीवनसाथी से परामर्श लेना लाभकारी होगा। वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत सम्बन्धों पर हावी न होने दें। जो काम आप काफी दिनों से टाल रहे थे वो आपको आज करना पड़ सकता है।

1 टिप्पणी:

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...