today rashifal 27 august 2023

मेष राशि


नये कार्यों में धन निवेश कर सकते हैं। ऐसे मुद्दों से दूर रहें जिसके विषय में आपके पास कम जानकारी है। दूसरे लोगों की मदद करेंगे। कारोबारी यात्राओं के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता होगी। अचानक से बजट में कमी आ सकती है।

वृषभ राशि

दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्यों को लेकर भ्रमित न हों। दोपहर के बाद काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि

अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। अटकी हुई पेमेंट आपको वापस मिल सकती है।

कर्क राशि

सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर का माहौल सुखद रहेगा। आपको हाल में ही शुरू किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध रोमांटिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। किसी भी काम को अगले दिन के लिए न छोड़े।

सिंह राशि

आपको भागदौड़ काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। आप झगड़ों को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। फुटकर व्यापारी नये सामान की खेप मँगवा सकते हैं।

कन्या राशि

किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आने के योग बन रहे हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मन में नये – नये विचार पनप सकते हैं।

तुला राशि

नौकरीपेशा लोगों को घर पर भी बहुत कुछ काम करना पड़ेगा। विद्यार्थी अध्ययन को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दोपहर के बाद स्थितियों में सुधार आयेगा। धन को लेकर आ रही समस्याओं का निपटारा होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन कुछ प्रतिकूल हो सकता है। अपनी किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं। बड़े आर्थिक निवेश के लिये समय अनुकूल नहीं है। अपनी भावनाओं को नियन्त्रण में रखें। शान्तिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें।

धनु राशि

व्यापार में स्थितियाँ सँभलती हुई प्रतीत होंगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। आवश्यक कार्यों को दिन के तीसरे पहर में करना लाभप्रद होगा।

मकर राशि

किसी के भी सामने अपनी प्रशंसा स्वयं अपने मुख से न करें। आपके व्यवहारकुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। एक साथ दो मामलों को निपटाना पड़ सकता है। ज्यादा आदर्शवादी होने से भी नुकसान होने की सम्भावना है।

कुम्भ राशि

करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। मित्रों के साथ फोन पर बात होगी। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनाये रखने में आपकी बड़ी भूमिका होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

मीन राशि

अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। आपके व्यवहार में आये परिवर्तन के कारण लोग अचरज में आ सकते हैं। निकटस्थ मित्रों के साथ समय बितायेंगे। चुस्ती फुर्ती के लिये व्यायाम अवश्य करें। दोपहर के बाद कुछ तनाव में आ सकते हैं। आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...