today rashifal 30 august 2023


मेष राशि


दिन काफी अच्छा रहने वाला है। स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे। बुजुर्गों से आशीर्वाद अवश्य लें। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में नयी प्रगाढ़ता आयेगी। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी।

वृषभ राशि

दोपहर के बाद सभी काम बनते नजर आयेंगे। बौद्धिक लेखन और साहित्य में रुचि लेंगे। अपने शौक के अनुसार करियर बनाने का विचार आ सकता है। फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि

आज मन में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर शंका रहेगी। गलत आदतों के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं। बुजुर्गों से डांट खानी पड़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर निगरानी बनाये रखें। अपने गुप्त रहस्य किसी को न बनायें।

कर्क राशि

जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। दोपहर तक आवश्यक कार्य कर लें। भोजन की शुद्धि का ध्यान रखें। सामाजिक सम्पर्क में बढ़ोत्तरी होगी। दस्त और उल्टी की समस्या हो तो सीधे अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

सिंह राशि

रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। भविष्य को लेकर आप चिन्तित हो सकते हैं। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपनी प्रतिभा पर पूर्ण भरोसा रखें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि 

राजनीति में आप काफी रुचि लेंगे। दूसरों को अपनी योग्यता का प्रदर्शन न करायें। सभी कार्यों को सिलसिलेवार तरीके से पूरा कर लेंगे। अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। कुछ नया खोजने की इच्छा मन में रहेगी।

तुला राशि

नये सम्बन्धों को लेकर थोड़े उदास हो सकते हैं। व्यापारिक सम्बन्धों में पैसों के लेन-देन को लेकर परेशानी हो सकती है। अपने कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। प्रेमी जन को लेकर मन में कुछ चिन्ता रहेगी। घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी।

वृश्चिक राशि

परिवार और समाज में सन्तुलन बनाकर रखें। लम्बी यात्रा को लेकर योजना बना सकते हैं। नये व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी। प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

धनु राशि

उच्चाधिकारी आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। योजना के अनुरूप कार्य करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के प्रति काफी स्नेह भाव रखेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। ज्ञानचर्चा में आप सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापारिक डील को लेकर जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। दुर्लभ ज्ञान की खोज में रहेंगे।

कुम्भ राशि

आज सुबह सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अच्छे लोगों से आप प्रेरणा लेंगे। सभी कार्यों को उत्साह से करें। आध्यात्मिक वातावरण के प्रभाव में रहेंगे। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिये। दूसरों की भावनाओं को आप काफी महत्व देंगे।

मीन राशि

महत्वपूर्ण वस्तु की खरीदी के समय मोलभाव अवश्य कर लें। व्यापार में कोई बड़ी डील सोच विचारकर करें। सबसे विचार-विमर्श और सहमति लेना भविष्य के लिये हितकर होगा। देर रात तक जागने के कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। बड़े भाई-बहन के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...