today rashifal 8 august 2023




मेष राशि 

अपनी कार्य को किसी के भी साथ शेयर न करे। जटिल समस्याओं का जम कर मुकाबला करने से सफलता मिलेगी। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं।आज का दिन आपके लिए काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। वर्षो से रुका हुआ धन आज अचानक प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास के कारण आपके सारे कार्य अचानक पूरे होने लगेंगे।




वृषभ राशि

ऑफिस में आपको किसी बड़ी गलती के कारणवश सहकर्मियों के ताने सुनने पड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी कमियों और गलतियों का सुधारने की पूरी कोशिश करनी चाहिये। प्रेम सम्बन्धों मे कड़वाहट हो सकती है लेकर ज्यादा भावुक होने की आवश्यकता नहीं है। आँखों में मोतिया बिंद जैसी समस्या हो सकती है। परिस्थितियों का डटकर मुक़ाबला करने से सारे दुख दूर हो जाएंगे।




मिथुन राशि

टेक्सटाइल कारोबार से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। मित्र आपके व्यक्तित्व से काफी आकर्षित रहेंगे। मित्रों के साथ शॉपिंग के लिये प्लान कर सकते हैं। कला और रचनात्मक कार्यों में बड़ा नुकसान हो सकता है। पिछले कई दिनों से चली आ रही समस्या समाधान हो सकता है। सम्पत्ति के लेन-देन सोच समझ कर करने से आपको लाभ मिलेगा।




कर्क राशि

पारिवारिक जीवन काफी आनन्दमय रहेगा। हाथ में आये अवसरों को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार में लाभ के बावजूद मन सन्तुष्ट नहीं रहेगा। यदि किसी लत या बुरी आदत से घिरे हुए  हैं तो आज सावधान रहें। शरीर में पानी की कमी हो सकती है। शाम को समय पर सोए और नींद भरपूर मात्रा में लें।




सिंह राशि

फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिये दिन अच्छा है। जॉब में परिस्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी। समाज के बुद्धिजीवियों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। अचानक प्राप्त हुए अवसरों से गदगद रहेंगे। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।




कन्या राशि

अधीनस्थ कर्मचारी आपसे किसी कारण नाराज होंगे। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। मैनेजमेन्ट जॉब से जुड़े हुए लोगों को परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। इस समय को शान्ति और प्रेम पूर्वक बितायें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या होगी।




तुला राशि




आप काफी तीव्र गति से अपने काम पूरा करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ायेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में नयी ताजगी उत्पन्न होगी। नयी जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। अनावश्यक विवादों से बचें।




वृश्चिक राशि

आज आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। परीक्षा परिणाम में आपको सफलता मिलेगी। आपको सैद्धान्तिक विचारों के साथ व्यवहारिक भी होना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के प्रति मन में नाराजगी न रखे। ऋण या उधार लेने से आपको बचना चाहिये इसमें आप बुरी तरह से फस सकते है। पुरानी बातों को ज्यादा दिल पर न ले।




धनु राशि

आप सभी कार्यों को समय से पूरा कर लेगे। मित्रों की मदद करने से  आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। आपको मेहनत ज्यादा करनी होगी और उसके परिणाम भी अच्छे मिलेगा। सन्तान को लेकर गौरव की अनुभूति होगी।आज प्रेमी अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।




मकर राशि

अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहें। पारिवारिक अशान्ति दूर होगी। व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिये। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। किसी पर भी अंजान व्यक्ति पर विश्वास न करें।




कुंभ राशि

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपको सहयोग देंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ होगा। जटिल मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। आज शत्रुओ के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।




मीन राशि

आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। दिनचर्या अनियमित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाई का अनुभव करेंगे। अपने विचारों को संकीर्णता के दायरे में सीमित न करें। दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक महत्त दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...