today rashifal 18 august 2023

मेष राशि


मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा। मतभेदों को दूर करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय की किसी तकनीक त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि

अव्यवहारिक निर्णय लेने से नुकसान होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों में कुछ विलम्ब हो सकता है। धन उधार देने से बचें। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। परिवार में आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर समस्या दूर होगी।

कर्क राशि

आज आपको कई नये लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस से मतभिन्नता हो सकती है। दवाइयों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम भी मिल सकते है।कड़ी मेहनत से पीछे न हटें और डट कर अपने काम को अंजाम दे। मित्रो से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं कृपया सतर्क रहे।

सिंह राशि

आज आपके सभी काम सफल होंगे। जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन दिया जा सकता है। यदि आप शॉपिंग कर रहे हैं तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। मित्र व सम्बन्धी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में गलतियों को बार-बार दोहराने से बचें। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। नजदीकी सम्बन्धों में संवादहीनता उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें। दूर की यात्रा के दौरान असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना मुस्किल पड़ सकता है।

तुला राशि 

किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अपने शौक और मनोरञ्जन पर धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आज अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

मध्यान्ह के बाद सभी काम बिना बाधा के पूर्ण होंगे। आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। जमापूंजी को किसी पॉलिसी में निवेश की योजना बनायेंगे। गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है।

धनु राशि

विदेशों में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। जो लोग पहले से विदेशों में काम कर रहे हैं उन्हें बड़े व्यापारिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी देवस्थल की यात्रा कर सकते हैं।

मकर राशि

किसी तरह की बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। गलत लोगों की सलाह के कारण बिजनेस में नुकसान हो सकता है। अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकारें व उसे दूर करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा नहीं रहेगा। मन में अनिष्ट का भाव रहेगा। अपनी योजनाओं को मित्रो या पड़ोसी से शेयर न करें।

कुम्भ राशि

बिजनेस को लेकर नयी प्लानिंग करनी पड़ सकती हैं। आज नयी जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा बन सकती है। घर में संध्या काल के बाद हास्य व मनोरञ्जन का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन पर जाने के लिये आज का दिन बहुत उत्तम है लेकिन सावधानी भी बरतनी होगी। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे।

मीन राशि

परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जहाँ आवश्यक न हो वहाँ बोलने से बचना चहिए। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बजट में कमी हो सकती है। आज आवश्यक न हो तो दूसरों के मामलों में अपना हस्तक्षेप  न करें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने के प्रबल चांस है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...