6 august 2023 rashifal


मेष राशि 
नया काम शुरू कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन अवश्य ले लें। आपका कोई दोस्त आपसे मदद माँग सकता है। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। आपका मन अशान्त हो सकता है। माता के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है।



वृषभ राशि 

आज गृहक्लेश से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको उदासीन नहीं रहना चाहिये। आपकी संवादशैली से लोग काफी प्रभावित रहेंगे। युवाओं को अपने करियर को लेकर अच्छे विकल्प सूझ सकते हैं। विधिक मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है।



मिथुन राशि 

उच्च तकनीक से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। गुस्से और आवेश में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। लेकिन आपको आज मेहनत भी काफी करनी पड़ेगी। बुद्धिमान मित्रों की संगत से लाभ होगा।



कर्क राशि 

अपनी गलतियों से सीखने का उत्तम अवसर है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों का अभाव रहेगा। धन के लेन-देन में उधारी बिल्कुल न करें। इंजीनियर्स के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।



सिंह राशि 

दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये। घर में थोड़ी परेशानी रहेगी। मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। आपकी लापरवाही की वजह से आपको परेशानी होगी।घर मे तनाव की वजह से सिरदर्द जैसे समस्या होने की सम्भावना बढ़ सकती है।



कन्या राशि 

प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कई दिनों से अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। नयी ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगी।



तुला राशि 

अपने मन की बातों को मित्रों से साझा कर सकते हैं। मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। विश्वस्त लोगों की सलाह आज आपके काफी काम आ सकती है। भूमि और सम्पत्ति की बिक्री न करे। कड़ी परिश्रम करने से शत्रु अपनी योजनाओं में विफल होंगे।



वृश्चिक राशि 

अपनी योजनाओं को ज्यादा प्रचारित करना हितकर नहीं रहेगा। प्रेम सम्बन्धों का आनन्द नहीं उठा पायेंगे। आज कोई भी नया काम शुरू न करें। सरकारी अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य के ऊपर भी पड़ सकता है।



धनु राशि 

दूसरों के भरोसे ज्यादा न रहें। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट खराब हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार के कारण आपका मन कुछ परेशान रहेगा। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। आपसी सम्बन्धों में खटास हो सकती है। घर की सुख-शान्ति में विघ्न आ सकता है।



मकर राशि 

आज का दिन आपके काफी शुभ रहेगा। दूसरों के भरोसे ज्यादा न रहें। लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जा सकते हैं। अपने व्यवहार में परिस्थितियों के अनुरूप कुछ बदलाव ला सकते हैं। समय बाँकी दिनों की अपेक्षा पक्ष में रहेगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है।



कुम्भ राशि 

परिजनों के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। बैंकिंग और लोन सम्बन्धी परेशानियों का निवारण होगा। परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उपकरणों में खराबी आने की सम्भावना है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। मुँह में छाले पड़ सकते हैं।



मीन राशि 

नयी योजनाओं पर काम करने का प्रयास करेंगे। आपके सभी अटके हुए काम धीरे-धीरे बनते जायेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चों को नीति की शिक्षा अवश्य दें। काफी दिनों से चली आ रही समस्या का निवारण हो सकता है। उद्योग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...