7 august 2023 rashifal


मेष राशि

आज आपको लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिये। आत्मसम्मान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। पति-पत्नी के बीच झगड़े होने की सम्भावना बन रही है। पुरानी कड़वी यादें अचानक से आपके सामने आ सकती हैं। धर्म-कर्म के प्रति मन में विशेष रूप से रुचि कम होगी। माता की सेहत को लेकर के लापरवाह हो सकते हैं।

वृषभ राशि

आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापार में आप तकनीक का काफी अच्छा प्रयोग करेंगे। आज दिन की शुरुआत आपके लिये बहुत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आयेगी। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन राशि

एक साथ कई सारे काम करने से बचें। हर कार्य आप काफी समझदारी से करेंगे। लोग आपसे इस समय काफी अपेक्षा रख रहे हैं। इसीलिये आप उनकी मदद करेंगे। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो समय बहुत ही अच्छा है। प्रियजनों की सलाह आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय काफी सहायक सिद्ध होगी।

कर्क राशि

राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का कार्य मे मन काम में नहीं लगेगा। व्यर्थ बातों पर ज्यादा ध्यान देने से आपका समय बर्बाद हो सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को धूप और धूल से बचकर रहना चाहिये। बच्चों के ऊपर आप गुस्सा निकाल सकते हैं।

सिंह राशि

ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो चापलूस प्रकृति के हों। दोस्तों के साथ पार्टी के लिये जा सकते हैं। एलर्जी और कफ के रोग उत्पन्न होंगे।अचानक  धन लाभ हो सकता है। परिवार में पिता की कमी महसूस होगी। लोग पीठ पीछे आपकी बुराई करेंगे।

कन्या राशि

वैवाहिक जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। काम का तनाव दूर होगा। व्यवसाय में विस्तार करने के लिये समय बहुत ही शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। उच्च पदस्थ लोगों से आपके सम्पर्क विकसित हो सकते हैं।

तुला राशि

परिवार जनों के साथ आप शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके ऊपर भरोसा कम करेंगे। पुराने अनुभवों का आज आपको लाभ मिलेगा। अपने व्यवहार को सन्तुलित रखें। अपने काम को लेकर दूसरों से ज्यादा राय न लें।

वृश्चिक राशि

आप अपना काम काफी अच्छी तरह से पूरा करेंगे। गूढ़ विद्याओं के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बहुत ही उन्नत रहेगी। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। काफी दिनों से चली आ रही परेशानी दूर होगी।

धनु राशि

आज अपने घर मे मन नहीं लगेगा। अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे नाराज और दूरी बना सकते हैं। नशे का सेवन करने से बचना होगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। वैवाहिक जीवन काफी तनावयुक्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि

आपको कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। आपके सद्गुणों की कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों ही जगह प्रशंसा होगी। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विरोधी पराजित होंगे। शुभ समाचार मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। यश कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि

बच्चों के करियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। घर के काम में आप काफी व्यस्त रहेंगे। झूठ बोलने से आपकी विश्वसनीयता खतरे में पड़ सकती है। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें वरना आर्थिक हानि होने की सम्भावना भी बन रही है। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं।

मीन राशि

ऑफिस में काम का बोझ कम होगा। सभी काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। अपने उद्देश्यों को लेकर सतर्क रहें। समाज में सक्रिय लोगों को सम्मानित किया जा सकता है। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। आज आप मंहगे सामान खरीद सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...