today 11 august 2023 rashifal


मेष राशि



आज पूर्व में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। भावुकता के बजाय बुद्धि से काम लें। धार्मिक कार्यक्रम में आप भाग लेंगे। आक्रामक भाषा शैली के कारण आपके पारिवारिक सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। किसी पर भी अपने आप से ज्यादा भरोसा न करें। रिश्तेदारों के बीच आपकी नोक झोंक हो सकती है।


वृषभ राशि


आपकी कार्यशैली में काफी तीव्रता से सुधार आयेगा। आप राजनीतिक यात्रा की योजना बनायेंगे। अपनों से बड़ों का अपमान न करें। आप आज लोगो को नया ज्ञान सीखने की कोशिश करेंगे और अपने मकसद मे कामयाब भी होंगे। बाहरी विवादों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है इससे आपको और आपके परिवार को सतर्क रहना होगा। जॉब में विवाद शान्त हो सकते हैं।


मिथुन राशि



नये सम्पर्कों से सावधान रहें। नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन सही नहीं है। सीनियर्स की अनदेखी के कारण आपको बुरा लगेगा। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। भाग्य आज आपका साथ नहीं दे रहा है। इसीलिये आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना चाहिये।


कर्क राशि


साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के लिये आज आप उपहार खरीदेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ा राजनीतिक पद मिल सकता है। बच्चों के साथ आज कही बाहर घूमने जायेगे। जीवनसाथी आपका छोटी छोटी बातो पर काफी ध्यान रखेगा।




सिंह राशि


मित्रों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। अचानक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। नये प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के लिये अच्छा दिन है। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। बच्चों के जिद्दी व्यवहार से थोड़े परेशान रहेंगे।


कन्या राशि


जॉब में आप अपनी स्वतन्त्रता के साथ काम करना चाहेंगे। इस समय आप सिद्धान्तों को अधिक महत्व दे रहे हैं। लेकिन इसके कारण हाथ आये अवसर चूकने न पायें इसका आपको विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। मनोरंजन के सामान खरीदने में धन खर्च हो सकते हैं। छात्र नये अनुभव और कुछ नया सीखने में ज़ोर दे सकते है।


तुला राशि


प्रणय जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यवसायी अपने ग्राहकों के प्रति अच्छा भाव रखें। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी। हर कार्य में जल्दबाज़ी और लापरवाही से बचना चाहिये। फोन और इन्टरनेट पर कुछ समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।




वृश्चिक राशि




आज आप लोगों की मदद करने के लिये धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार में आप बड़ा धन निवेश करेंगे। बुरी संगत से आपको बचना चाहिये। सहकर्मियों के साथ आपको काम करने में परेशानी होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ प्रप्ति के प्रबल चांस है। पारिवारिक जीवन मे कलह हो सकती है।


धनु राशि


समय रहते आप अपना काम पूर्ण करने का प्रयास करें। पिता के मार्गदर्शन से व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। किसी बड़े समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


मकर राशि


सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। घर में अशान्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आपकी कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में रोक लगने की आशंका है।


कुम्भ राशि


आज आपको सन्तान के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिये। श्वास के रोगी को परेशानी का सामना कर सकते हैं। कारोबार में सावधानी पूर्वक निवेश करें। कड़वे वचन बोलने से बचें। स्वभाव में लचीलापन बनाये रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़  सकती है।


मीन राशि


कार्यक्षेत्र में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में काफी हद तक नजदीकी बढ़ेगी। अपने करियर को लेकर नयी योजना बना सकते है। वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखसमृद्धि रहेगा। महत्वपूर्ण काम आसानी से बनते जायेंगे। अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत साबित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...