12 August 2023 rashifal


मेष राशि

आज आपको अपने किसी भी परिजन के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। पुरुष जातक के व्यक्ति अपने करियर को लेकर काफी चिन्तित हो सकते है। वृद्ध लोगों से मार्गदर्शन मिल सकता है। अपनी बनाई गई योजनाओं को किसी के भी साथ शेयर न करें। वाणी में तीखापन रहेगा। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा।

वृषभ राशि

दूसरों पर आपको निर्भर रहना पड़ सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों को उत्कृष्ठ कार्यों के लिये पुरस्कार मिल सकता है। दोपहर के बाद परिस्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। पूर्व में लिये गये निर्णय आपको आज लाभ पहुँचा सकते है। छोटे छोटे स्तर पर किया गया व्यवसाय लाभप्रद होगा।

मिथुन राशि

जीवनसाथी के लिये समय अवश्य निकालना चाहिए। थकान और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत का पर्याप्त साथ नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारियों से तनाव हो सकता है। वाणी पर सयम रखे।

कर्क राशि

नवविवाहित जातक फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस में आपका मन लगेगा और लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। लोग आपके सुझावों पर अमल करेंगे। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग में आपको भारी छूट का लाभ मिल सकता हैं साथ ही सतर्क भी रहना चाहिए।

सिंह राशि

विदेशों मे नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार के लिये आपको रणनीति बनानी पड़ सकती हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे समय पर पूर्ण करने की कोशिश करनी चाहिए।

कन्या राशि

किसी भी कार्य को मन लगा कर करें।आज  घर पर रिश्तेदार आने की सम्भावना बनी हुई है। शिक्षित  कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी बातों और विचारों को किसी के साथ साझा न करे। व्यवसाय में धन लाभ के बेहतरीन चांस मिलेंगे।लोगो की बात न मानने के कारण लोग आपके विरोध में रहेंगे।

तुला राशि

पुराने लोन को लेकर परेशानी हो सकती है लेकिन इस मुसीबत का डट कर सामना करना होगा। विरोधियों को कमजोर समझने की भूल बिल्कुल भी न करें। विवादित मामलों पर चर्चा करने से बचना चाहिए। लोग आपके जिद्दी व्यवहार के कारण नाराज हो सकते हैं।परिवार में छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें।

वृश्चिक राशि

राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सम्पत्ति के मामले काफी अनुकूल रहेंगे। संगीत और अभिनय को लेकर आप रुचि ले सकते हैं। स्त्री वर्ग के प्रति आपका आकर्षण भाव बना रहेगा और साथ ही मन में उदासीनता का भाव रहेगा। शत्रुओ पर आपको विजय प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि

व्यापारी वर्ग को कारोबार के नये ठिकाने ढूंढने पड़ सकते हैं। कर्ज जैसे समस्या  से मुक्ति मिलने सम्भावना बन रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही सामान्य रहने वाला है। बेरोजगार व्यक्तियो को जॉब मिल सकती है। घर पर छोटे-मोटे खर्चों को लेकर ज्यादा तनाव हो सकता है।

मकर राशि

व्यवसायियों की दैनिक आय में वृद्धि की सम्भावना बन रही है। परिवार में आपसी तालेमल बेहतरीन रहेगा। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। ऑफिस में आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा।

कुम्भ राशि

आपको मानसिक अशान्ति से छुटकारा मिलेगा। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मौसम में आ रहे बदलावों को लेकर सावधान रहें। आवश्यक कार्य के लिऐ धन खर्च करते समय कंजूसी न करें।

मीन राशि

आज जल्दी में सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप भावुक रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साझेदारी वाले प्रोजेक्ट्स से आपको काफी लाभ मिलेगा। शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते है। शेयर बाजार से  धन लाभ हो सकता है लेकिन सोच विचार करके निवेश करे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...