17 august 2023 Rashifal , today rashifal, today horoscope,danik rashifal



मेष राशि



नये काम में आ रही रुकावटों के कारण से जो चिन्ता थी वो काफी हद तक दूर हो जायेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी काफी वृद्धि होगी। आपके व्यवहार की लोग हद से ज्यादा प्रशंसा करेंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर आज काफी सजग रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयत्न करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ कुछ समय अच्छा व्यतीत होगा।




वृषभ राशि




अधूरे छोड़े हुए कार्यों को आज फिर से दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। आज भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सर्द-गर्म के कारण शरीर में सूजन होने की संभावना है। आपका मनोबल काफी हद तक बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आर्थिक लेन-देन के लिये दिन बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको कुछ मदद मिलेगी।




मिथुन राशि




नये बिजनेस रिलेशन के अवसर प्राप्त होंगे। मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव बना रहेगा। ऑनलाइन पेमेंट के दौरान सावधानी रखनी चाहिए। क्रोध व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखने का प्रयास करे। जीवन के प्रति सकारात्मकता ऊर्जा बढ़ेगी। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या की संभावना बन सकती है।




कर्क राशि




आपको किसी व्यापारिक यात्रा के लिये कही बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में कड़वाहट का माहौल कम होगा। किसी भी अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। आज माता-पिता आप पर अविश्वास जतायेंगे। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।




सिंह राशि




आज बॉस के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा। रिटेल व्यापार सम्बन्धित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। कड़ी धूप के सीधे सम्पर्क में आने से बचें वरना सिरदर्द जैसी समस्या बन सकती है।




कन्या राशि




बिजनेस पार्टनर के प्रति आपका रूख सकारात्मक हो सकता है। स्त्री जातक के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। धन की कमी के कारण खर्चो मे समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या बड़ने की आशंका है। कारोबार में विस्तार करने के लिये लोन भी लेना पड़ सकता है।




तुला राशि




जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। बिल्डर्स अपने रुके हुए प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से बड़ाने का प्रयास करेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि मिल सकती है। आप लोगों की मदद करने का प्रयास कर सकते है। नये व्यवसाय की शुरुआत करने के लिये आज आप प्रेरित होंगे।




वृश्चिक राशि




स्टॉक मार्केट में सँभलकर निवेश करना चाहिए। विदेश में रहने वाले लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। बच्चों के करियर को लेकर कुछ मुसीबतो का सामना करना पड़  सकता हैं। कमर के दर्द को लेकर समस्या हो सकती है। आज महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने मे देर हो सकती हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचना चाहिए।




धनु राशि




सम्पत्ति विवाद के तूल पकड़ने की आशंका है। युवा अपने करियर में नया प्रयोग कर सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी पुरानी बातों को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। साहसिक और जोखिम भरे निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे।




मकर राशि




व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। घरेलू उपयोग के लिये वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसन्द करेंगे।




कुम्भ राशि




दाम्पत्य सम्बन्धों में कुछ चलती आ रही खिटपिट आज दूर होगी। आज मित्रों के साथ मजाकिया समय का आनन्द ले सकते है। अपने घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु को प्राप्त करने के लिये संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको अपने काम करने के ढंग को बदलने की आवश्यकता है।




मीन राशि




आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। ज्यादा मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको गलत साबित हो  सकता है। मन में गलत विचार पनपते रहेगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...