13 august 2023 rashifal



मेष राशि


आजआपका दिन काफी शुभ रहने वाला है। युवा प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप दे सकते हैं। नयी सम्पत्ति या दुकान आदि पर निवेश करने के लिये दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी। व्यापार में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं।


वृषभ राशि


जॉब के लिये प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके सभी काम देरी से पूर्ण होंगे। दोस्तों के साथ पर्यटन की योजना बनायेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुँचाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की बातों और सलाह को ध्यान से सुने और उनपर अमल करे।


मिथुन राशि


नया निवेश करने के लिये दिन शुभ है। पति-पत्नी के मध्य आपसी सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहेंगे। बच्चे कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक समारोह के लिये जा सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में सफलता मिल सकती है। अपना काम स्वयं पूरा करें किसी अन्य व्यक्ति पर न छोड़े इससे आपका काम खराब हो सकता है।


कर्क राशि


अपने काम के प्रति अपनी रुचि बनाये रखें। किसी सहकर्मी के साथ झगड़ा करने से बचना होगा। पहले किये हुए निवेश का लाभ मिल सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम की शुरुवात हो सकती हैं। घर से  संबंधित कार्यों के लिये आज का दिन बहुत शुभ है। किसी मित्र को उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा।


सिंह राशि


अपने मनोभावों को दूसरों पर न थोपें। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बेहतरीन है। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। विदेशों में रह रहे लोगों को परेशानी हो सकती है। पुराने कड़वे अनुभव दोबारा सामने आ सकते हैं।


कन्या राशि


विद्यार्थी अपनी शिक्षा में काफी ध्यान देंगे। सन्तान के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। स्वयं को फिट रखने के लिये योग और व्यायाम अवश्य करें। धन-सम्पत्ति को लेकर भागशाली रहेंगे।


तुला राशि


नया काम शुरू करने में सफलता मिलेगी। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोग व्यापार की भी योजना बना सकते हैं। रियल एस्टेट के व्यापारियों के लिये समय बहुत शुभ है। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे।


वृश्चिक राशि


कुछ महत्वपूर्ण खर्चे सामने आ सकते हैं। आज शान्तिपूर्वक अपना समय बितायें। अपनी भाषा पर नियन्त्रण रखें। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। युवा प्रेमियों को परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।


धनु राशि


जीवनसाथी कठोर शब्दों का प्रयोग कर सकता है। नये व्यापार की रूपरेखा बना सकते हैं। शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बच्चों की समस्याओं पर पूरा ध्यान। दिनचर्या थोड़ी खराब रह सकती है।


मकर राशि


निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। ऑफिस में सारे लोग आपकी वाहवाही करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने काम के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिये निवेशकों का सहयोग ले सकते हैं। दिन पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा।


कुम्भ राशि


प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन तनावपूर्ण हो सकता है। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी चर्चा होगी। लोग आपकी सलाह को काफी महत्व देंगे। साझेदारी में व्यवसाय में कार्य करने से बचना  होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बदली हो सकती है। शत्रुओं पर आज आप भारी पड़ेंगे।


मीन राशि


आज नया काम शुरू करना आपके हित में नहीं है। मित्रों के साथ हर मुद्दे पर चर्चा न करें। आपकी कोई बनायी हुई योजना लीक हो सकती है। नये कार्यों की शुरुआत में बहुत सारी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है। एसिडिटीज के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...