14 august 2023 rashifal


मेष राशि


आज आपको ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी चाहिये। दुविधा के कारण काम बिगड़ सकते हैं। मित्रों और सम्बन्धियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपना खानपान शुद्ध और पौष्टिक रखें। अधिक बोलने से आपका अपमान हो सकता है। बच्चो का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह से आपको धन लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि

लोग पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। आशा के अनुरूप आपको धन लाभ मिलेगा। बुद्धि-विवेक से काम करना आपके लिये हितकर होगा। आपके भावनात्मक व्यवहार का लोग सम्मान करेंगे। इंजीनियरिंग कर रहे विद्यार्थियों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

आपके कुछ कार्यों में बाधा आ सकती है। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यर्थ की भागदौड़ करने से आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी के ऊपर ध्यान न दें सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। लोग आपका मनोबल भी गिराने का प्रयास कर सकते हैं।

कर्क राशि

बुजुर्ग परिजनों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं। नये प्रोजेक्ट्स में आप सम्मिलित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ पुरानी यादें बिल्कुल भी साझा न करे। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

सिंह राशि

आज अपनी वाणी में संयम रखें। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम हो सकती है। प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहना चाहिये। सम्पत्ति के दस्तावेजों को सँभाल कर रखें। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे।

कन्या राशि

नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। शुभ कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी यश प्राप्त होगा। बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय बितायेंगे। आपका सामाजिक जीवन बेहतर रहेगा। मित्रों से सुखद समाचार मिल सकता है।

तुला राशि

परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। समाज कल्याण के कार्यों में आप भाग लेंगे। सन्तान पक्ष से हर्षदायक समाचार प्राप्त होगा। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आपके मन में सकारात्मक विचार आयेंगे। विचारों में स्पष्टता रखें। धैर्य से निर्णय लेने के कारण आपको सफलता मिलेगी। बॉस के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रखें। कोई मनोरथ आज हासिल हो सकता है। शुभ कार्यों में आज धन खर्च करना पड़ सकता हैं।

धनु राशि

मध्य दिन  में आलस्य हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को अनदेखा न करे। दाम्पत्य जीवन मे सुख में कमी महसूस हो सकती है। घर में बुजुर्गो की बातों का अनादर न करें। मित्रों से सहयोग की उम्मीद न  रखे। पार्टनर्स के साथ अपने सम्बन्ध खराब हो सकते है।

मकर राशि

कानूनी अड़चनों को दूर करने में आसानी होगी। आज घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जॉब में आप नया काम कर सकते हैं। आर्थिक उन्नति होने के योग बन सकते है। मित्रो के साथ सम्बन्धों  को खराब न होने दे।

कुम्भ राशि

विदेश से नये जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मीठे व्यवहार से लोग आकर्षित रहेंगे। पुराने कार्यों को पूरा करने की चिन्ता रहेगी। सेहत के मामले में काफी फिट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की सम्भावना है। उधार में लिया हुआ धन आज वापस लौटा सकते हैं।

मीन राशि

घर के माहौल में थोड़ी गम्भीरता रहेगी। म्यूचुअल फण्ड में निवेश से लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम और सद्भावना बढ़ेगी। दूसरों के सामने अपनी बातें खुलकर रखेंगे। परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नये स्रोतों से आपको धन प्राप्त होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...