15 august rashifal 2023


मेष राशि



नये साझेदारों को जोड़ने से पहले गहराई से विचार कर लें। पित्त रोगों से बचने के लिये पर्याप्त जल का सेवन करें। किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। इच्छानुसार कार्य करने से मन सन्तुष्ट रहेगा।



वृषभ राशि



बॉस आपका उत्साह बढ़ायेंगे। मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी। व्यापार में बदलाव का विचार करेंगे। अत्यधिक तत्परता के कारण आपके काफी सारे काम आसानी से हो जायेंगे। पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।



मिथुन राशि



आपकी वाणी से लोग कुपित हो सकते हैं। नींद में खलल पड़ सकती है। मौज-मस्ती पर अधिक ध्यान न दें। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनायें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। कारोबार में मन्दी की चिन्ता रहेगी।



कर्क राशि 



आपको बच्चों के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। सभी कार्य समय पर हो जायेंगे।



सिंह राशि



दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। मन में अनावश्यक तर्क न पनपने दें। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें। घर में अचानक अतिथि आ सकते हैं। आपको स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेना चाहिये।



कन्या राशि



आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका परिणाम तुरन्त प्राप्त होगा। कारोबारियों को कमाई के लिये दिन काफी अच्छा है। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। नये रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है।



तुला राशि



कार्यक्षेत्र में आपको बॉस का समर्थन मिलेगा। आपकी कार्यपद्धति में सुधार कर लें। पेट में गैस के कारण परेशानी हो सकती है। हर विषय पर आपको राय देने से बचना होगा। घर के कार्य और मरम्मत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी एक भी गलती से आपके सारे काम बिगड़ सकते हैं।



वृश्चिक राशि

कार्यस्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। तय किये गये लक्ष्यों को वास्तविकता में लाने का प्रयास करें। काम की अधिकता के कारण परिवार में आपकी उपेक्षा मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। विवादों से दूर रहें।



धनु राशि



मनोवांछित कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। चल-अचल सम्पत्ति के विवाद शान्त होंगे। धर्म-कर्म का दिखावा न करें। जानकार लोगों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। शत्रुओं पर आप भारी पढ़ेंगे।



मकर राशि



जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। समस्याओं का कूटनीतिक समाधान प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिये। शरीर की इम्युनिटी और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें। सेहत की समस्या दूर होगी।



कुम्भ राशि 



आपको काल्पनिकता से दूर रहना चाहिये। मन में कुछ अजीब तरह के विचार आ सकते हैं। किसी जरूरी विषय को नजरअंदाज न करें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। ट्रेडिंग से जुड़े हुए कार्य कर रहे लोगों को निवेश करने से बचना होगा इससे धन हानि हो सकती है।



मीन राशि



बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। प्रेमी जन के ऊपर विश्वास में कमी हो सकती है। आज आपको अपने भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। एसिडिटी और गैस की परेशानियों को हल्के में न लें।घरवालों से झूठ बोलने से आपको बचना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...