16 august rashifal 2023


मेष राशि




अपनी सलाह को लोगों को देने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। परिजनों की अनदेखी भूलकर बिल्कुल भी न करें। कार्यक्षेत्र में आज आपका मन नहीं लगेगा। जबकि आप अपने घर के कार्यों पर भी फोकस नहीं कर पा रहे हैं। व्यवसाय में कोई बड़ी डील आज अचानक से कैंसल होने की संभावना है। अवश्यक कार्य विलम्ब से पूर्ण होने की संभावना है।




वृषभ राशि




सामाजिक कार्यों के कारण लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सुख के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। आय के कुछ वैकल्पिक स्रोतों पर काम शुरू कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पहले हो जायेंगे। लव पार्टनर से अपने दिल की बातें कह सकते हैं।




मिथुन राशि




आज का दिन आपके लिये काफी थकाऊ और अजीब सा साबित हो सकता है। आपकी कही हुई पिछली हरकतों के आधार पर लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं। लोग आपकी आलोचना और बुराई करने का कार्य कर रहे है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा सन्तोष रहेगा। दूसरों का हमेशा आदर करना चाहिए।




कर्क राशि




जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। स्थितियाँ आपके नियन्त्रण में रहेंगी। परिवार के झगड़े शान्त होंगे। व्यवसाय में बड़ी सफलता व नाम प्राप्त होगा। निर्यात सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।




सिंह राशि




आज आप किसी पुरानी याद में डूबे रहेंगे। समय पर भोजन व जलपान करते रहना चाहिए। माइग्रेन के रोगियों को सिरदर्द जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। यदि आंखों में जलन हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करे। बढ़ते खर्चों को लेकर घर में परेशानी हो सकती है। नकारात्मक बातों का असर आपके कार्य पर पड़ सकता है।




कन्या राशि




कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होने से आराम मिलेगा। आपकी प्रतिभा से परिजन व उच्च अधिकारीगण अचंभित हो सकते हैं। विदेशों में रह रहे लोगों से शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। प्रेमी जन को शादी के लिये प्रपोज कर सकते हैं। नव विवाहित दम्पति किसी टूर की योजना बनायेंगे।




तुला राशि




व्यवसाय में निवेश को लेकर प्लानिंग में गलती होने की सम्भावना है। परिवार में तनाव की स्थितियों से बचें। लोग आपके प्रति थोड़ा ईर्ष्या वाला व्यवहार रख सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति आपके विश्वास में कमी रह सकती है। प्रबुद्ध लोगों की संगत व मार्गदर्शन प्राप्त होने से आपके सारे कार्य आसानी हो सकता है।




वृश्चिक राशि




अपने निर्णयों में दूसरे लोगों को शामिल न करें। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी कारणों से काम प्रभावित हो सकता है। साझेदारी वाले व्यवसाय में हितों और लाभांश को लेकर परेशानी होने की सम्भावना है।




धनु राशि




आज आपको लोहे के उपकरणों के प्रयोग में सावधानी रखनी चाहिये। जीवनसाथी के साथ गम्भीर बहस हो सकती है। जॉब में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि इसके दूरगामी परिणाम आपके लिये काफी शुभ रहने वाले हैं। समस्याओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के बजाय शान्त होकर निर्णय लें।




मकर राशि




कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। निजी सम्बन्धों में दिखावा न करें। परिजनों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित और अनुशासित रहेगी। बुद्धिमान लोगों से सलाह लेना हितकर साबित हो सकता है।




कुम्भ राशि




आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। सरकारी कार्यों मे आ रही रुकावट दूर हो सकती हैं। दोस्तो और रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध सामान्य रहने वाले है। लेकिन अपने हितों को हमेशा सर्वोपरि बनाए रखें। बिना सोचे-समझे बोलने के कारण आपको मानसिक हानि हो सकती है।




मीन राशि




आज का दिन आपके लिये पहले की तुलना में काफी शानदार रहने वाला है। फिर भी आवश्यक कार्य में निराशाजनक के परिणाम मिल सकते है। काम टालने की प्रवृत्ति के कारण परिवार के बुजुर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं। पैरों के पंजों और घुटनों में दर्द की शिकायत बनी रहेगी। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...