Today 21 august 2023 rashifal

मेष राशि


नयी नौकरी और व्यापार का प्लान करेंगे। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। नये वस्त्र और आभूषणों में धन खर्च कर सकते हैं। बुद्धिमान व्यक्तियों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चे घर के कार्यों में रुचि लेंगे।

वृषभ राशि

लम्बे समय से रुके हुए काम आप पूरे करेंगे। कठिन परिस्थिति में आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिये। शाम तक स्थितियाँ आपके अनुसार हो जायेंगी। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। यदि आवश्यक न हो तो आप यात्रा न करें।

मिथुन राशि

नये अवसरों और परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। किसी आनन्दोत्सव की तैयारी कर सकते हैं। अपनी रचनात्मक क्षमताओं का उपयोग करें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही अपने दिन की शुरुआत करें। अधीनस्थ कर्मचारियों का आपको सहयोग मिलेगा। दोपहर से पहले जरूरी कार्य कर लें।

कर्क राशि

आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। नये मित्रों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। साहित्य और नाट्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी खास रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिये समय बहुत ही अच्छा है।

सिंह राशि

नये कारोबार में आप धन लगा सकते हैं। पुराने स्थापित व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। दूसरों से आपको बहुत अपेक्षायें नहीं रखनी चाहिये। लोगों की नजरों में आपकी साख काफी अच्छी रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।

कन्या राशि

आप काफी संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायें। महिलायें अपने घर के काम में काफी व्यस्त रहेंगी। सिरदर्द और जुकाम की समस्या हो तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। आज आपको बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिये।

तुला राशि

दिन का प्रथम भाग आपके लिये काफी शुभ रहेगा। प्रेम विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति करेंगे। उलझे हुए मामलों को शान्ति से सुलझाने का प्रयत्न करें। बुरी संगत के कारण आपका  नाम खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्य काफी अच्छी तरह से आप करेंगे। भूमि और सम्पत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे। लम्बी अवधि के लिये आप निवेश करेंगे। एकाग्रता के कारण आपके सभी कार्य सफल होंगे।

धनु राशि

बॉस आपके प्रदर्शन से बहुत ही प्रसन्न रहने वाला है। आत्मविश्वास से आप भरपूर रहने वाले हैं। बातचीत और शान्ति से मामलों को सुलझा लेंगे। आज आपको पर्याप्त आराम अवश्य करना चाहिये। कोई बड़ा और नया काम शुरू कर सकते हैं। नयी परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं।


मकर राशि

आपको अपने दृष्टिकोण को बदलने की आवश्यकता है। समाज में आपकी सकारात्मक छवि उभर कर आयेगी। रचनात्मक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। घरवालों से आपको राय अवश्य लेनी चाहिये। पुरानी बातों को लेकर न बैठें वरना आपको नुकसान हो सकता है।


कुम्भ राशि

आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। कारोबारियों को व्यापार में उत्तम लाभ मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी। लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि

आपको बजट की काफी चिन्ता रहेगी। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। जीवन के पुराने अनुभवों से आप सबक लें। अपनी भावनाओं को सही तरह से व्यक्त करें। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको हतोत्साहित करते हों।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

22 September 2023

  22 सितंबर, 2023 मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ...